हमले के बाद रूकी शिंजो आबे की दिल की धड़कनें, भावुक हुए जापान के PM कहा-डाॅक्टर बचाने की कोशिश कर रहे है

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 12:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए और उन्हें हार्ट अटैक भी आया। अधिकारियों का कहनाहै कि अस्पताल लेजाते समय उनकी धड़कनें बंद थी।  यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
 

वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ‘‘हालत गंभीर'' है। उन्होंने आबे के ठीक होने की उम्मीद जतायी। आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त गोली मारी गयी। स्थानीय दमकल अधिकारी मोकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाते वक्त उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। घटना के बाद किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से तोक्यो लौट आए हैं। वह और आबे एक ही राजनीतिक दल के हैं। किशिदा ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि आबे का उत्कृष्ट उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं दिल से पूर्व प्रधानमंत्री के ठीक होने की दुआ कर रहा हूं। किशिदा ने इस हमले को ‘‘कायराना और बर्बर'' बताया और कहा कि चुनावी अभियान के दौरान हुआ यह अपराध पूरी तरह अक्षम्य है। पुलिस ने नारा में घटनास्थल पर संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का बयान
इसके साथ ही शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं। 

PM मोदी ने भी की इस हमले की निंदा  
वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले की निंदा की। शिंजो आबे को गोली मारे जाने की खबर के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं। 

संदिग्ध की पहचान
जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News