सोमालिया : संयुक्त राष्ट्र परिसर में मोर्टार हमला, कई घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 12:40 PM (IST)

 जोहानिसबर्गः सोमालिया की राजधानी मोगादीशु में संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ के परिसरों में मोर्टार के गोले गिरने से कई लोग घायल हो गए। सोमालिया स्थित विश्व निकाय के मिशन ने यह जानकारी दी। सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के बयान में कहा गया है कि रविवार की दोपहर मोर्टार के गोले परिसर में गिरे।

 

संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि जेम्स स्वान के हवाले से कहा गया कि हमारे कर्मचारियों के खिलाफ हुए इस आतंकवादी कृत्य की हम निंदा करते हैं। अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह ने सोमालिया की राजधानी में हुए हमले की जिम्मेदारी ली।

 

पहले भी उच्च सुरक्षा वाले संयुक्त राष्ट्र परिसर पर मोर्टार से हमले की घटना हो चुकी है। अफ्रीकी संघ एक बहुराष्ट्रीय बल है जो आने वाले महीनों में देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सोमाली बलों को सौंपने जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News