पाकिस्तान के पेशावर में परिवार के 7 सदस्यों की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Jun 23, 2021 - 07:23 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुरानी रंजिश में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने एक ही परिवार के सात सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। घटना मंगलवार को चमकानी इलाके में हुई।

 

पुलिस ने कहा कि हथियारबंद हमलावर पेशावर के उपनगरीय इलाके में एक घर में घुसे और दो बच्चों, तीन महिलाओं तथा दो पुरुषों को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News