तालिबान के खौफ से 7 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने छोड़ा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया में हुई सेटल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 04:38 PM (IST)

मेलबर्न- तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की सात महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने देश छोड़ने का फैसला लिया है। इन सातों महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मेलबर्न में सेटल होने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई ताइक्वांडो संघ की मुख्य कार्यकारी हीथर गैरियोक ने यह जानकारी दी।

गैरियोक ने बुधवार को कहा कि इन महिला खिलाड़ियों ने पृथकवास का समय पूरा कर लिया है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। टोक्यो ओलंपिक में अफगानिस्तान की किसी महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने हिस्सा नहीं लिया था।
 

 इन महिला खिलाड़ियों की जान खतरे में थी
गैरियोक ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान क्रेग फोस्टर ने इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने में ऑस्ट्रेलियाई सरकार, ऑस्ट्रेलियाई ताइक्वांडो और ओसेनिया ताइक्वांडो के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि हमें वास्तव में खुशी है कि ये महिला खिलाड़ी सुरक्षित हैं और अफगानिस्तान से बाहर निकालने में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार और ओसेनिया ताइक्वांडो की आभारी हैं। इन महिला खिलाड़ियों की जान खतरे में थी।
 

ऑस्ट्रेलिया आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं अफगानी खिलाड़ी
इन खिलाड़ियों में से एक फातिमा अहमदी ने अफगानिस्तान से बाहर निकालने में मदद करने वाले सभी पक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News