शेर के बच्चे के साथ खेल रही इस मॉडल की तस्वीर हुई VIRAL
punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 05:16 PM (IST)
मास्कोः एक रशियन मॉडल ने शेर के बच्चे के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद से लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं। यह वीडियो रूस की राजधानी मास्को का है, जिसे स्वेता बिलियालोवा नाम की एक मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। व्हाइट रंग का टॉप पहने स्वेता बिलियालोवा एक शेर के बच्चे को गोद में उठाकर पुचकारती हैं। इतने में शेर का बच्चा उनके चेहरे पर पेशाब कर देता है। इससे पहले की स्वेता कुछ समझ पाती उसका मुंह गीला हाे चुका हाेता है।
'शेर के बच्चे ने किया पेशाब'
इस क्लिप को सिंबा नाम से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। लोगों ने इस फोटो पर तरह तरह के कमेंट किए हैं। कोई कह रहा है कि कैमरे के पीछे वॉटर बॉटल का यूज हुआ है। ये पानी है जो स्वेता के चेहरे पर आकर गिरता है। जब शेर का बच्चा अचानक से पेशाब करता है तो वह इसे देखकर शॉक हो जाती हैं। स्वेता बिलिलोवा पेशे से एक मॉडल हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी हॉट फोटोज के जरिए वो सुर्खियों में रहती हैं।