साइबेरिया में उड़ान भरते ही लापता हो गया रूसी विमान

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 10:07 AM (IST)

मॉस्कोः रूस में साइबेरिया के बुरयाटिया में रिपब्लिक रूसी एएन-2 विमान उड़ान भरने के फौरन बाद लापता हो गया। जानकारी के अनुसार विमान का उड़ान भरते ही यातायात नियंत्रण कक्ष के साथ संपर्क टूट गया। विमान में 6 लोग सवार थे।

 

आपात मंत्रालय के मुताबिक रविवार रात आठ बजकर 21 मिनट पर साइबेरियन एविएशन सर्च एंड रेस्क्यू कोआडिर्नेशन सेंटर को परिचालन ड्यटी अधिकारी से फीनिक्स एयर के विमान से संपक टूट जाने की सूचना मिली थी।

 

सर्च एंड रेस्कयू कोआडिर्नेशन सेंटर के मुताबिक लापता विमान का लोकेशन इरकुत्स्क रीजन में हो सकता है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि लापता विमान का पता लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News