War Live: क्रेमिन्ना में घुसी रूसी सेना, लवीव व इरपिन में मिसाइल हमलों में 276 की मौत, यूक्रेन में एयर रेड अलर्ट जारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 11:33 AM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्कः  यूक्रेन-रूस के बीच 2 माह से जारी जंग अब खतरनाक दौर में पहुंच चुकी है । मारियूपोल में  रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है।  यूक्रेन के अनुसार इरपिन व लवीव में रूसी मिसाइल हमले में 276 लोगों की मौत हुई है।   इरपिन में 269 व लवीव में रूसी सेना के मिसाइल हमले में 7 लोग मारे गए हैं।  रूस की ओर से तेज किए गए हमलों के बीच यूक्रेन में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जंग से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए जुड़े  रहें punjabkesari.in के साथ... 

Live Updates: 

  •  रूसी सैनिक अब क्रेमिन्ना कस्बे की गलियों तक पहुंच गए हैं और इसके चलते बचाव अभियान असंभव हो गया है। यूक्रेन की सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया क्रेमिन्ना उन दो कस्बों में से एक है, जहां रूसी बल सोमवार को घुसने में सफल रहे।
     
  • लुहांस्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासक सेरही हैदाई ने कहा कि कस्बे पर देर रात भारी गोलाबारी की गई, 7 आवासीय इमारतों को आग लगा दी गई और ‘ओलंपस' खेल परिसर को निशाना बनाया गया। इस परिसर में देश की ओलंपिक टीम के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण होता है।
     
  • यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना 300 मील (480 किलोमीटर) से अधिक दूरी के मोर्चे पर हमला कर रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बल लुहांस्क और दोनेत्स्क क्षेत्रों में हमला कर रहे है। ये क्षेत्र डोनबास और ज़पोरज़िया दोनों का हिस्सा हैं।
     
  • यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ओलेकसिय डानोलिव ने कहा, ‘‘आक्रमणकारियों ने हमारी रक्षा पंक्ति को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना डटी हुई है। वे केवल दो शहरों क्रेमिन्ना और एक अन्य छोटे शहर में घुसने में सफल रहे।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने किसी क्षेत्र में हार नहीं मानेंगे।''
    PunjabKesari
     
  • रूस ने ल्वीव और यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में भी बमबारी की। रूसी सेना ने कहा कि उसकी मिसाइलों ने पिछले दिनों पूर्वी और मध्य यूक्रेन में 20 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें गोला-बारूद डिपो, कमान मुख्यालय और सैनिकों और वाहनों के समूह शामिल थे।
     
  • नेशनल गार्ड की अजोव रेजीमेंट के कमांडर डेनिस प्रोकोपेंको ने सोमवार को कहा कि रूस ने मारियुपोल इस्पात संयंत्र पर बमबारी की, जहां यूक्रेनियों ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। प्रोकोपेंको ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि आम नागरिक संयंत्र की सुरंगों में शरण ले रहे हैं, इसके बावजूद बमबारी जारी है।
     
  • रूस ने अनुमान लगाया कि 2,500 यूक्रेनी सैनिक और भाड़े के लगभग 400 विदेशी सैनिक संयंत्र में हैं। यूक्रेन ने अनुमान लगाया कि मारियुपोल में 21,000 लोगों की मौत हो गई है।  
     
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए हमला शुरू कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘अब हम बता सकते हैं कि रूसी बलों ने डोनबास के लिए युद्ध आरंभ कर दिया है। पूरी रूसी सेना का एक बड़ा हिस्सा इस हमले पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।''

    PunjabKesari
     
  • संयुक्त राष्ट्र- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यूक्रेन में अभी समय नहीं आया है कि मानवीय मदद हासिल करने के लिए संघर्ष विराम किया जा सके, लेकिन उन्होंने भविष्य में ऐसा होने की उम्मीद जताई।  
     
  • जर्मनी के नियोक्ताओं और संघों ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस से प्राकृतिक गैस आयात करने पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए तत्काल प्रतिबंध का मिलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे कारखाने बंद हो जाएंगे और लोग बेरोजगार हो जाएंगे।  
     
  • सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने यूक्रेन की खुफिया सेवाओं और यूरोपीय संघ के एक देश पर रूस के लिए जाने वाली ‘एयर सर्बिया' की उड़ानों में बम होने की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन ने सर्बिया के इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।
     
  • ब्रसेल्स- यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल ने यूक्रेन पर सोमवार को रूस के ‘‘अंधाधुंध और अवैध'' हमलों की निंदा की।
     
  • वाशिंगटन- अमेरिका ने रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में जमीनी हमले करने से पहले हालिया दिनों में तोपों, जमीनी लड़ाकू बलों और अन्य क्षमताओं में वृद्धि की है।

    PunjabKesari
     
  • मारियुपोल में रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण करने वाले दो ब्रिटिश नागरिकों की खबरें भी रूसी मीडिया ने प्रसारित की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ निकटता रखने वाले विपक्षी दल के पूर्व नेता विक्टर मेदवेदचुक का वीडियो सोमवार को पोस्ट किया गया।
     
  • इटली के अधिकारी ऊर्जा समझौते के लिए इस सप्ताह अफ्रीका की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मारियो द्रागी रूस से आपूर्ति होने वाली गैस पर देश की निर्भरता जल्द से जल्द कम करना चाहते हैं। इसी कवायद के तहत अधिकारियों की यह यात्रा होगी। द्रागी नहीं जाएंगे क्योंकि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं।
     
  •  स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि उनका देश कुछ दिनों में यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास फिर से खोलेगा।
     
  •  ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि मारियुपोल में रूस की सेना को यूक्रेन के सैनिकों से करारा जवाब मिल रहा है। ब्रिटेन ने कहा कि हफ्तों से जारी बमबारी में बंदरगाह शहर अजोव बर्बाद हो चुका है और वहां काफी नागरिक हताहत हुए हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News