चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर रूस की सेना ने किया कब्जा

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 12:03 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूसी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला किया जिसमें हवाई हमले एवं गोलाबारी में उसके शहरों और अड्डों को निशाना बनाया गया। रूसी हमले के परिणामस्वरूप लोग ट्रेनों एवं कारों से इलाके को छोड़ने के लिS प्रयासरत दिखे।

वहीं अब यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने मीडिया को बताया कि रूसी सेना ने चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी बल चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन की सरकार ने कहा कि रूसी टैंक और सैनिक सीमापार करके उसके इलाके में घुस आए और मास्को पर ‘पूर्ण युद्ध’ छेड़ने का आरोप लगाया जो भौगोलिक व्यवस्था को फिर से लिखने का प्रयास है तथा जिसका प्रभाव पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। 

रूस के 50 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा
कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में रूस द्वारा बम गिरने की खबरें आई हैं। रूस बैलेस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला कर रहा है। अगर मीडिया खबरों की मानें तो हमले में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 10 आम नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। वहीं यूक्रेन ने भी रुस के 50 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा किया।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से हजारों लोगों के मारे जाने का खतरा मंडराने लगा है। पूरी दुनिया की नजर इस इस घटनाक्रम पर लगी हुई है। व्लादिमीर पुतिन द्वारा हमले का आदेश देने के बाद यूक्रेन में धमाके देखे गए। कई शहरों में धुएं का गुबार नजर आया।  रूस की तरफ से आसमान से मिसाइलों और बमों की बारिश हुई, जिसमें सेना को भारी नुकसान हुआ। 

यूक्रेन के 40 जवान मारे गए
हमले में यूक्रेन के 40 जवान मारे गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं। कीव शहर के एक हिस्से में एक क्रूज मिसाइल गिरते हुए दिखी है। 

नहीं झुकेगा यूक्रेन
 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किसी भी देश को इसमें दखल न देने की चेतावनी दी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि उनका देश कभी नहीं झुकेगा और आखिरी दम तक लड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News