रूस-यूक्रेन जंग Update: कीव में संघर्ष हुआ तेज, बाइडेन बोले-अब 'तीसरा विश्व युद्ध' ही विकल्प

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 12:33 PM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्कः रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के चौथे दिन कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और तेज कर दिए  तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैंकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमारे पास तीसरा विश्व युद्ध' ही विकल्प नजर आ रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।

 

मिसाइल हमले में गैस पाइपलाइन उड़ाई
रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है। कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुआं फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर न निकलें और घर की खिड़की तक न खोलें।

PunjabKesari

कीव  निवासियों ने  बंकरों में रहने की तैयारी की
यूक्रेन की राजधानी के करीब तक रूसी सैनिकों की आमद और बाहरी इलाके में झड़पों के बीच कीव के निवासियों ने शनिवार को भूमिगत आश्रय स्थल में एक और रात बिताने की तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के नेता ने दावा किया कि देश की सेनाओं ने रूसी हमलों का मुकाबला किया है और संघर्ष जारी रखने की शपथ ली है और दुनिया के देशों से और अधिक मदद देने की अपील की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया तथा जोर दिया कि वह राजधानी में ही रुकेंगे।

 

पुलों, विद्यालयों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान
एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने रूस पर अवसंरचनाओं और नागरिकों को निशाने बनाने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘यहां जंग जारी है और हम जीतेंगे।'' कीव के मध्य क्षेत्र में शनिवार को शांति रही। हालांकि छिटपुट गोलियों की आवाज सुनी गई। दो दिनों के घमासान के बाद हुई झड़पों में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और पुलों, विद्यालयों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।

 PunjabKesari

 
जेलेंस्की ने रूस के साथ बातचीत की पेशकश का स्वागत किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ बातचीत शुरू करने के प्रयासों का स्वागत किया है। जेलेंस्की ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगान और अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव ने बातचीत शुरू करने में मदद की पेशकश की है और ‘‘हम सिर्फ इसका स्वागत कर सकते हैं।'' रूस-यूक्रेन युद्ध को टालने के अभी तक के सभी कूटनीतिक प्रयास विफल रहे हैं। इससे पहले जेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस से बातचीत की पेशकश की थी।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News