Russia Ukraine War: रूस ने फेसबुक पर लगाया प्रतिबंध

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 01:01 AM (IST)

मास्कोः यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडज़ोर ने प्रतिबंध के कारण के रूप में फेसबुक के "रूसी राज्य मीडिया आउटलेट्स के खिलाफ भेदभाव" का हवाला दिया। 
PunjabKesari
इसके अलावा पुतिन ने सेना पर "फर्जी खबर" के लिए जेल की सजा पेश करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए है। इसकी जानकारी एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से दी गई है। 

PunjabKesari
नाटो यूक्रेन संघर्ष में भाग नहीं लेगा: नाटो प्रमुख
नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को दोबारा दोहराया कि नाटो गठबंधन यूक्रेन संघर्ष में भाग नहीं लेगा। स्टोल्टेनबर्ग ने नाटो के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘ नाटो गठबंधन ने रूस पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है हम इस दौरान यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। नाटो इस संघर्ष में भाग नहीं लेगा, नाटो रक्षात्मक संगठन है, हम युद्ध और संघर्ष में हिस्सा नहीं लेंगे।'' नाटो प्रमुख ने बताया कि यह बैठक यूक्रेन में संघर्ष के लंबे समय के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News