हथियारबंद रूसी सैनिकों के सामने निहत्थे यूक्रेनियों के हौंसले की मिसाल- ''Go Home'' के नारे लगा किया रूसी सेना का विरोध

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 11:31 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे खतरा बढ़ता जा रहा है। रूसी बलों ने यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में हमले तेज कर दिए हैं और इसी क्रम में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुई गोलाबारी के बाद आग लग गई है। संयंत्र में आग लगने के बाद वहां से विकिरण फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
 

वहीं दूसरी तरफ रूसी सेनाओं को केवल  राजनीतिज्ञों का ही नहीं ब्लकि यूक्रेन के आम लोगों की भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यूक्रेन के लोग रूस के कब्जे का विरोध करते नजर आ रहे हैं। ये लोग 'Go Home!' के नारे लगा रहे हैं।
 

वीडियो यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर का है। यहां के निवासी अपने शहर पर रूसी कब्जे का कड़ा विरोध कर रहे हैं। ये लोग सशस्त्र रूसी सैनिकों के सामने खड़े होकर अनका कड़ा विरोध कर रहे है।  उन्हें 'घर जाने' के लिए नारे लगाते हैं। साथ ही यूक्रेनी झंडे भी लहराए जा रहे हैं। हथियारबंद रूसी सेना के सामने यूक्रेनी प्रदर्शनकारी निहत्थे हैं इसके बावजूद उनका हौंसला कम नहीं हुआ।
 

बता दें कि पिछले एक हफ्ते में रूसी सेना ने खारकिव और अन्य शहरों व कस्बों में रूसी मिसाइलें, गोले और रॉकेट लगातार आवासीय भवनों और शहर के प्रमुख केंद्रों को निशाना बना रहे हैं।  ऐसे में यूक्रेनी लोगों को अपने घर छोड़ना  पड़ा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News