बेहद खौफनाक! रूसी टैंकों को शहर में घुसने से रोकने के लिए यूक्रेनी सैनिक ने पुल पर जाकर खुद को बम से उड़ाया

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 03:20 PM (IST)

कीवः रूस का यूक्रेन पर हमले का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है दुनिया हमारे साथ है, सच्चाई हमारे साथ है, जीत हमारी होगी हम देश छोड़कर नहीं भागेंगे, इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से डटे रहने की अपील की है। बता दें कि शुक्रवार को रूसी सेना की लड़ाई अब यूक्रेन की राजधानी कीव से भी आगे पहुंच गई है। 

 
वहीं इस बीच एक यूक्रेनी सैनिक का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, कीव पर कब्जा करने के लिए शुक्रवार को रूसी टैंकें तेजी से शहर की तरफ बढ़ रही थीं, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने शहर को जोड़ने वाले तीन पुलों को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इसमें एक पुल समुद्री में स्थित था जो क्रीमिया के पास खेरसॉन क्षेत्र में बना था। यहां एक तैनात यूक्रेनी सैनिक ने पुल को उड़ाने के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।
 

रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक की पहचान मरीन बटालियन इंजीनियर विटाली वोलोदिमिरोविच के रूप में हुई है। इस जवान ने जिस पुल पर खुद को उड़ाया वह  पुल रूस के अधिकृत वाले क्रीमिया को यूक्रेन से जोड़ता है। विटाली खेरसॉन क्षेत्र में हेनिचेस्क पुल का प्रबंधन कर रहे थे। यूक्रेन की आर्मी ने अपने इस जाबांज की स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा की है। यूक्रेनी सेना ने कहा कि उनके वीरतापूर्ण कार्य ने दुश्मन की रफ्तार को धीमा किया।
 

उधर, शुक्रवार को अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी मैक्सार द्वारा शेयर की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन की सीमा से करीब 32 किलोमीटर दूर दक्षिणी बेलारूस में लगभग 150 ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर तैनात दिखाई दिए। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा था कि यूक्रेन पर रूसी हमले में बेलारूसी सेना शामिल नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News