War Crisis Live: पश्चिमी प्रतिबंधों को पुतिन ने बताया युद्ध का एलान, कहा- रूस में मार्शल लॉ नहीं लगाएंगे

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 03:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 10वां दिन है।  यूक्रेन में और तेज हुए रूसी सेना के हमले में कीव के करीब फायरिंग में 6 लोगों  की मौत हो गई ।  मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन के अखबार दि कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार रूस ने इस हफ्ते 500 से अधिक मिसाइलें दागीं, क्योंकि वह पूरे यूक्रेन को कब्जाने की ओर बढ़ चुका है। इसी बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर कोई देश यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन लागू करता है तो उसके इस कदम को रूस मानेगा कि वह सैन्य संघर्ष में शामिल हो गया है।

 

इसके अलावा  यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन के पास हमले की कोशिश की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की के आवास (राष्ट्रपति भवन) के पास मिसाइल दागी गई थी। चूंकि, वहां आसपास एंटी-मिसाइल सिस्टम एक्टिव था, लिहाजा वह नष्ट हो गई। रूस एक दिन में दो दर्जन के हिसाब से हर किस्म की मिसाइलें लॉन्च कर रहा है। रूस-यूक्रेन स जुड़ी हर खबर पढ़ने लिए जुड़े punjabkesari.in के साथ

LIVE UPDATE:

  •  यूक्रेन में और तेज हुए रूसी सेना के हमले, कीव के करीब फायरिंग में 6 की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
     
  • यूक्रेन में गोलाबारी की चपेट में आने के बाद रूस ने एक परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर कब्जा कर लिया है। यूरोप में सबसे बड़े ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र में आग लग गई और यूक्रेन ने कहा कि यह रूसी सैनिकों द्वारा गोलाबारी की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि सुविधा अब सुरक्षित है और विकिरण का स्तर सामान्य है।
  • उधर, रूस के दावों (कीव छोड़ने के आरोप) पर पलटवार करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने साफ किया है कि कोई कहीं नहीं भागा है। वह कहीं नहीं गए हैं, जबकि वह आखिरी वक्त तक देश की रक्षा करेंगे। उन्होंने इसके साथ ही चेताते हुए यह भी कहा है कि यूक्रेन अगर खत्म हुआ, तो यूरोप खत्म हो जाएगा। उन्होंने इस दौरान यूरोप से चुप न रहने की अपील की।
     
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन और वहां की सेना का जो मौजूदा रुख है, वह बताता है कि वह अपने मकसद को लेकर साफ है। रूस के निशाने पर वहां का परमाणु प्लांट और चेर्निहीव (कीव और खारकीव के बाद) है। वहीं, संकटग्रस्त यूक्रेन में एक भारतीय छात्र को गोली भी लगी है। यह जानकारी वीके सिंह की ओर से दी गई।

    PunjabKesari
  • इस बीच, कीव में कई धमाकों की खबर है, जबकि सुमी में जमीनी जंग तेज हो चली है। वहीं, मारियोपोल भी चारों ओर से घेर लिया गया है। कहा जा रहा है कि तीसरे दौर की बातचीत रविवार तक संभव है। इससे पहले, 28 फरवरी को पहले दौर व तीन मार्च को दूसरे दौर की वार्ता हुई, जो कि बेनतीजा रहीं।
     
  • इससे पहले, दि कीव इंडिपेंडेंट की खबर में बताया गया कि खारकीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। इस बीच, स्थानीयों को आसपास के शेल्टर्स में जाकर शरण लेने की सलाह दी गई है।
     
  • क्रेमलिन ने एक बयान में कहा- “पुतिन ने पुष्टि की कि रूस, यूक्रेनी पक्ष के साथ-साथ यूक्रेन में शांति चाहने वाले सभी लोगों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन इस शर्त के तहत कि सभी रूसी मांगें पूरी हों।”
     
  •  यूक्रेन की सरकार और एक पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यूक्रेन पर हमले के मामले में एक विशेष अपराध न्यायाधिकरण में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके सहयोगियों पर मुकदमा चलाया जाए। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा कि ‘‘हमलों के अपराध’’ की जांच के लिए एक अधिकरण बनाने की मांग द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नाजियों पर न्यायाधिकरणों में मुकदमा चलाये जाने के मामलों पर आधारित है।
     
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस के पड़ोसी देशों से यूक्रेन संकट पर तनाव नहीं बढ़ाने का आग्रह किया। वहीं यूएनएसआरसी में रूस के हमले को लेकर एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की स्थापना पर हुए मतदान से भारत ने खुद को दूर रखा है।

 PunjabKesari
तीन बार राष्ट्रपति जेलेंस्की को मारने के किए जा चुके प्रयास
रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार बमबारी कर रही है। यूक्रेन के कई शहर बमबारी के कारण तबाह हो चुके हैं। यूक्रेन ने अपना ही एक शिप रूस के डर से डुबा दिया। ये शिप मरम्मत के लिए बंदरगाह पर खड़ा था, तभी रूसी सैनिकों के कब्जे के डर से इसे डुबाने का आदेश दे दिया गया। दि टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को मारने के लिए कम से कम तीन बार प्रयास किए जा चुके हैं। हालांकि तीनों प्रयास नाकाम रहे हैं।

 
राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर भाग गए- रूस का दावा
रूसी मीडिया के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर भाग गए हैं। उनके पोलैंड जाने का दावा किया जा रहा है। भारत ने यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए युद्धविराम की मांग की है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस जंग के कारण अबतक 12 लाख यूक्रेनी लोग देश छोड़ जा चुके हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पड़ोसी देशों से यूक्रेन संकट पर तनाव नहीं बढ़ाने का आग्रह किया। वहीं यूएनएसआरसी में रूस के हमले को लेकर एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की स्थापना पर हुए मतदान से भारत ने खुद को दूर रखा है।

PunjabKesari
सभी रूसी मांगें’ पूरी हुईं तो यूक्रेन से वार्ता के लिए तैयार पुतिन
क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक टेलीफोन कॉल में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से कहा कि रूस यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार है, अगर उसकी सभी मांगें पूरी होती हैं तब। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा- “पुतिन ने पुष्टि की कि रूस, यूक्रेनी पक्ष के साथ-साथ यूक्रेन में शांति चाहने वाले सभी लोगों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन इस शर्त के तहत कि सभी रूसी मांगें पूरी हों।”


 
अपने नागरिकों को निकालने के लिए स्थानीय संघर्ष विराम चाहता है भारत
भारत ने पूर्वी यूक्रेन में रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच स्थानीय संघर्ष विराम का आग्रह किया है, ताकि संघर्ष वाले क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में आसानी हो। साथ ही, भारत ने कहा कि आम आदमी की निकासी के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने के बारे में दोनों पक्षों (रूस और यूक्रेन) द्वारा लिये गये फैसले को मूर्त रूप लेते देखना अभी बाकी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्धग्रस्त देश को लेकर प्रथम परामर्श जारी होने के बाद करीब 20,000 भारतीय सुरक्षित रहने के लिए यूक्रेन की सीमा छोड़ चुके हैं। वहीं, ऐसी खबरें आ रही है कि दिल्ली के एक छात्र को कई गोलियां लगी, लेकिन वह हमले में करिश्माई तरीके से बच गया।

 PunjabKesari
भारत ने परमाणु केंद्रों पर हमलों के खिलाफ आगाह किया
यूक्रेन में जोपोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को आगाह किया कि परमाणु केंद्रों से संबंधित किसी भी दुर्घटना के जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यूक्रेन में पैदा हो रहे मानवीय संकट को ‘‘समझना चाहिए’’। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘भारत परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को सर्वोच्च महत्ता देता है क्योंकि परमाणु केंद्रों से जुड़ी किसी भी दुर्घटना के जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर असर हो सकते हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक की थी।
 
 
 रोमानिया से 170 लोगों को लेकर रवाना हुआ एयर एशिया का विमान
किफायती सेवा देने वाली विमानन कम्पनी एयर एशिया ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को विमान के जरिये वापस लाने के लिए वह रोमानिया के सुचिवा शहर से एक उड़ान का परिचालन कर रही है। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत, एयर एशिया की पहली उड़ान सुचिवा से 170 लोगों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News