रूस के स्कूल में किशोर ने की गोलीबारी, 8 बच्चों सहित 11 की मौत (Video)

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 03:16 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस में कजान  शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई ।  जानकारी के मुताबिक गोलीबारी  में 8 छात्रों की मौत हुई है, जबकि एक टीचर ने भी इस हमले में जान गंवाई है। सुरक्षाबलों ने हमलावर को घेरकर मार गिराया।  पुलिस  मामले की जांच कर रही है कि स्कूल पर हमला क्यों किया गया। 

 

मीडिय रिपोर्ट  के अनुसार हमलावर 2 थे जिनमें से एक को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। लेकिन बाद में अधिकारियों ने कहा कि केवल एक संदिग्ध था।  मिन्निकानोव ने स्कूल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि  12 बच्चों और चार वयस्कों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 19 साल का है। वह एक लाइसैंसी बन्दूक मालिक है।" सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक किशोर को जमीन पर लेटा हुआ देखा गया, जो जाहिर तौर पर इमारत के बाहर नजरबंद था।

PunjabKesari

स्कूल में हमले के बाद एक किशोर को हिरासत में लिया गया  जो मुख्य रूप से  मास्को से लगभग 820 किमी (510 मील) की दूरी पर स्थित मुस्लिम गणराज्य तातारस्तान में का बताया जा रहा है। तातारस्तान के राष्ट्रपति रुस्तम मिननिकानोव ने  घटना को "आपदा" और "त्रासदी" के रूप में वर्णित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News