रूसी पायलटों को यूक्रेन के ऑफर का भंडाफोड़- लड़ाकू विमान चुराकर लाओ और 16 करोड़ का ईनाम पाओ

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 06:14 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस की खुफिया एजैंसी एफ.एस.बी. ने दावा किया कि उसने रूसी वायु सेना के लड़ाकू विमान हाईजैक करने की साजिश का भंडाफोड़ किया है।एफ.एस.बी. ने बताया कि यूक्रेनी एजैंट रूसी पायलटों को विमान के साथ अपने देश में आने का लालच दे रहे थे। इसके बदले 16 करोड़ (2 मिलीयन डालर) देने का बायदा किया जा रहा है। इस ऑप्रेशन में नाटो देशों की खुफिया एजैंसियों ने यूक्रेनी एजैंटों का साथ दिया था। एफ.एस.बी. ने यह भी कहा कि इस ऑप्रेशन में शामिल यूक्रेनी खुफिया सेवा के एजैंटों और उनके सहयोगियों की पहचान कर ली गई है।

इस ऑप्रेशन का खुलासा होने के बाद रूस के सभी हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, रूसी पायलटों, बड़े-बड़े अधिकारियों की निगरानी भी की जा रही है।रूसी सुरक्षा सेवा ने कहा कि ब्रिटेन इस ऑप्रेशन में यूक्रेन को बड़ी सहायता प्रदान कर रहा है। पायलट को रूसी लड़ाकू विमान को हाईजैक कर यूक्रेन में उतारने के लिए 4000 डॉलर की अग्रिम भुगतान की पेशकश भी की थी। हालांकि, यह राशि सिर्फ बुकिंग अमाऊंट की तरह ही था। 

वहीं यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र के चुहुइव शहर में बमबारी की, जिसके परिणामस्वरूप 2 लोग घायल हो गए, जबकि कई अन्य मलबे में दब गए। उधर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उनके देश का लक्ष्य यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सरकार को उखाड़ फैंकना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News