यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास शुरू किया

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 06:05 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः युक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास की शुरूआत कर दी है। यह दावा रूस की समाचार एजेंसी आआऊए नोवोस्ती ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवालेसे किया है।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा कर रहा है। वहीं, अमेरिका इस मसले पर रूस पर भरोसा नहीं करने की बात कर रहा है।

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के हवाले से जानकारी आई थी कि शनिवार को रूस के सभी सामरिक बल सैन्य अभ्यास करेंगे और खुद रूसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन इसकी निगरानी करेंगे। दूसरी तरफ अमेरिका, नाटो देशों और पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंकाएं जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में पूर्वी यूक्रेन में स्थितियां तनावपूर्ण हैं और अशांत इलाकों में गोलीबारी की भी खबरे आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News