पेट से जुड़े भाइयों की मौत, दुनिया में सबसे ज्यादा जीने का था रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 05:32 PM (IST)

डेटन: दुनिया के सबसे अधिक उम्र के शरीर से जुड़े जुड़वा भाइयों का चार जुलाई को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। रोनी और डोनी गेलयन का जन्म 28 अक्टूबर 1951 को ओहियो के बेवरक्रिक में हुआ था। 2014 में 63 वर्ष की उम्र में उन्होंने सबसे अधिक समय तक जीने वाले पेट से जुड़े जुड़वा का रिकॉर्ड बना लिया था। वे दोनों पेट से जुड़े हुए थे। डब्ल्यूएचआईओ की एक रिपोर्ट में उनके भाई जिम ने कहा कि दोनों का डेटन के एक स्वास्थ्य केन्द्र में निधन हो गया। 

मॉन्टगोमेरी काउंटी कोरोनर ने कहा कि उनकी मौत प्राकृतिक थी। टीएलसी ने 2010 में इन जुड़़वा भाइयों पर एक वृत्तचित्र भी प्रसारित किया था। दोनों भाइयों ने कार्निवल और सर्कस में हिस्सा भी लिया, जहां वे सबके लिए आकर्षण का केन्द्र बनें। जिम गेलयन ने कहा कि उनके वेतन से कई वर्षों तक उनका घर भी चला। दोनों ने 1991 में काम करना बंद कर दिया और 2010 तक अकेले रहे। इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढऩे की वजह से उन्होंने परिवार के साथ रहना शुरू कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News