जानी मानी श्रीलंकाई नृत्यांगना वजीरा चित्रसेना पद्मश्री से सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 11:53 PM (IST)

कोलंबोः भारत ने बुधवार को जानी मानी श्रीलंकाई नृत्यांगना डॉ वजीरा चित्रसेना को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। पद्मश्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 
PunjabKesari
यहां भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि चित्रसेना (89) और दिवंगत प्रोफेसर इंद्रा दसानायके, दो प्रख्यात श्रीलंकाई हस्ती हैं जिन्हें क्रमश: नृत्य और साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 
PunjabKesari
भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने यहां एक समारोह में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की मौजूदगी में डॉ चित्रसेना को यह पुरस्कार प्रदान किया, जबकि दसानायके की बेटी ने उनकी ओर से नयी दिल्ली में यह पुरस्कार ग्रहण किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News