कोविड-19: शंघाई में पाबंदियों में दी जाएगी ढील

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 02:30 PM (IST)

बीजिंग, 19 मई (एपी) कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद लगाई गई पाबंदियों में चीन अब धीरे-धीरे ढील दे रहा है।
महानगर शंघाई में रविवार से 20 मेट्रो लाइन में से चार को फिर से शुरू किया जाएगा। शहर के अधिकतर लोग छह सप्ताह से अधिक समय से गैर-जरूरी काम के लिए घर से नहीं निकाल पा रहे हैं।

शंघाई परिवहन आयोग के निदेशक यू फूलिन ने वैश्विक महामारी पर अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को बताया कि प्रमुख शहरी केंद्रों, हवाई अड्डों, ट्रेन स्टेशन और अस्पतालों को जोड़ने वाली 273 बस लाइन पर सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी, क्योंकि वे अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवांए बहाल कर रहे हैं।

अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है कि बस सेवाएं कितने समय के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। इस सप्ताह बाहरी सीमा से लगे तीन जिलों में भी ‘ट्रायल’ के लिए बस सेवाएं फिर से शुरू की गई थीं।

चीन ने वैश्विक महामारी के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ की रणनीति अपनाई है, जिसके तहत प्रमुख शहरों में मामले सामने आते ही कड़े प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं। इससे शंघाई की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है।

शंघाई में संक्रमण से अभी तक 580 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में बुधवार को संक्रमण के करीब 1000 मामले सामने आए, जिनमें से शंघाई के करीब 700 मामले हैं। शंघाई की आबादी 2.5 करोड़ है।

एपी निहारिका संतोष संतोष 1905 1430 बीजिंग

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News