चीन में गैस सिलेंडर में विस्फोट से आठ लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 12:24 PM (IST)

बीजिंग, 11 सितंबर (एपी) चीन के डालियान शहर में एक रिहायशी इमारत में शनिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास यह घटना हुई। दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देर रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि अभी तक दुर्घटना में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

खबर के अनुसार, इमारत को खाली करा लिया गया है। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News