पोप ने नयी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में समलैंगिक नागरिक संघों का समर्थन किया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 10:33 PM (IST)

रोम, 21 अक्टूबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने पहली बार समलैंगिक नागरिक संघों का समर्थन किया है। उन्होंने रोम फिल्मोत्सव में बुधवार को प्रदर्शित की गई डॉक्यूमेंट्री ‘फ्रांसेस्को’ के लिये दिये एक साक्षात्कार में यह बात कही।
पोप ने कहा, ‘‘समलैंगिक लोगों को परिवार में रहने का अधिकार है। वे ईश्वर की संतान हैं।’’
उन्होंने फिल्म के लिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमें नागरिक संघ कानून की जरूरत है, उसके जरिये उन लोगों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।’’
उल्लेखनीय है कि ब्यूनस आयर्स के आर्चबिशप के रूप में सेवा देने के दौरान फ्रांसिस ने समलैंगिक विवाह के विकल्प के तौर पर पुरुष समलैंगिक जोड़े के लिये नागरिक संघों का समर्थन किया था। हालांकि, बतौर पोप उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से नागरिक संघों का संमर्थन नहीं किया था।
एपी सुभाष पवनेश पवनेश 2110 2235 रोम

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News