चीन, रूस के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है अमेरिका :चीनी अधिकारी

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 06:20 PM (IST)

बीजिंग, 16 अक्टूबर (भाषा) चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर रूस के साथ उसके संबंधों में दरार डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी दबाव झेलने के लिहाज से काफी मजबूत है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के खबरों में आये एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। लावरोव ने कहा था, ‘‘चीन और रूस किसी भी परिस्थिति में पश्चिमी नियमों के अनुसार चलेंगे, इस तरह के विचार बहुत दोषपूर्ण है।’’ लावरोव ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका कूटनीतिक सिद्धांतों को दरकिनार कर रहा है और उसने रूस से चीन को नियंत्रित करने में मदद करने को कहा है। इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर झाओ ने कहा कि वाशिंगटन, मास्को और बीजिंग के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

झाओ ने कहा, ‘‘चीन और रूस के बीच दरार पैदा करने की किसी देश की कोशिश के जवाब में लावरोव ने अनेक बार स्पष्ट रूप से विरोध जाहिर किया है और चीन तथा रूस के बीच अंतराल पैदा करने की इस तरह की कोशिशों की गहन आलोचना की है और बड़े देश ऐसा बर्ताव नहीं करते।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News