मछुआरों के चैनल बंद करने से पूरी तरह थमी कराची बंदरगाह

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 05:17 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः मछुआरों द्वारा चैनल रुकने से कराची बंदरगाह पूरी तरह बंद हो गया है। मछुआरों ने अपने खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में यह कदम उठाया है। कराची पोर्ट ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मछुआरों ने गुरुवार को चैनल पूरी तरह से बंद कर दिया। पोत की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सूत्रों ने कहा कि कराची बंदरगाह पर लंगर डाले हुए पोत चैनल में प्रवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

सिंध प्रांत के प्रदर्शनकारी मछुआरों ने अपनी नौकाएं खड़ी कर चैनल को बंद कर दिया है जिससे कार्गो पोत की आवाजाही थम गई है। पिछले वर्ष सात अगस्त को भी मछुआरों ने कार्गो पोत के लिए आरक्षित चैनल में अपनी नौकाएं खड़ी कर दी थीं। एआरवाई न्यूज ने कहा कि खुले समुद्र में मछली पकड़ने जाने से रोकने के बाद मछुआरों ने विरोध शुरू किया है। मछुआरों ने कहा कि वे लोग पिछले दो महीने से मछली पकड़ने में असमर्थ हैं। उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

 

विरोध के कारण, बंदरगाह पर मालवाहक जहाजों की आवाजाही को निलंबित कर दिया गया था। मछुआरों ने कहा कि वे पिछले दो महीने से मछली पकड़ने का काम नहीं कर पा रहे थे और उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कत हो रही थी। एआरवाई के मुताबिक, कराची पोर्ट ट्रस्ट संघीय समुद्री मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है, जो बंदरगाह के संचालन की देखरेख करता है। कराची पोर्ट दक्षिण एशिया के सबसे बड़े और सबसे व्यस्त गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक है, जो देश के लगभग 60 फीसद कार्गो को संभालता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News