शिनजियांग के उरुमकी में चीनी नरसंहार के खिलाफ जापान में निकाला गया रोष मार्च

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 11:28 AM (IST)

टोक्यो: जापान में उइगर समुदाय विश्व उइगर कांग्रेस (WUC ) के सदस्यों ने 5 जुलाई, 2009 को शिनजियांग के उरुमकी में हुई हिंसा की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को  टोक्यो में एक रोष मार्च निकाला "उरुमची नरसंहार" का स्मरण किया  । WUC के अनुसार उइगरों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों चीनी सरकार द्वारा की गई हिंसा में हजारों उइगर प्रदर्शनकारी मारे गए, गायब हो गए या घायल हो गए थे।

 

WUC ने कहा कि उइगर लोगों के साथ चीनी सरकार के व्यवहार में यह क्रूर घटनाक्रम एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। "पिछले 12 वर्षों से, 5 जुलाई को, दुनिया भर के उइगर उन पीड़ितों को याद करते हैं जो उरुमची नरसंहार के दौरान चीनी सरकार के हाथों मारे गए हैं"। WUC के अध्यक्ष डोलकुन ईसा ने कहा, "5 जुलाई 2009 के बाद के वर्षों में  उइगरों ने अपने सभी मौलिक अधिकारों को छीनते हुए देखा है, और आज तक नरसंहार का सामना कर रहे हैं।''

 

चश्मदीदों के साथ साक्षात्कार के आधार पर एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच सहित गैर-सरकारी संगठनों की रिपोर्ट ने संकेत दिया कि उरुमकी में सुरक्षा बलों ने अशांति के दौरान जानबूझकर गोला-बारूद का इस्तेमाल किया और निहत्थे मासूम लोगों को अपना निशाना बनाया।  WUC ने आगे कहा कि ह्यूमन राइट्स वॉच ने 6 से 7 जुलाई के बीच उइगर कैदियों के जबरन गायब होने के 43 सत्यापन योग्य मामलों की पहचान की,  जबकि यह संख्या निश्चित रूप से बहुत अधिक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News