राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह के ब्रिटेन स्थित घर पर लगाई गई सम्मान की ‘नीली पट्टिका'

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 11:55 AM (IST)

लंदन: सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह के लंदन स्थित आवास पर शुक्रवार को सम्मान के तौर पर ‘नीली पट्टिका' लगाई गई। ‘इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी' द्वारा संचालित ‘नीली पट्टिका' योजना ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़ी विशेष इमारतों के महत्व का सम्मान प्रदर्शित करती है। महारानी विक्टोरिया द्वारा लंदन के दक्षिण-पश्चिम में हैम्पटन कोर्ट पैलेस में सोफिया और उनकी बहनों को अनुग्रह के रूप में ‘‘फैराडे हाउस'' अपार्टमेंट प्रदान किया गया था।

 

राजकुमारी सोफिया इस आवास में चार दशकों से अधिक समय तक रहीं। ‘सोफिया: प्रिंसेस, सफ़्रागेट, रेवोल्यूशनरी' जीवनी की लेखिका अनीता आनंद ने कहा, ‘‘एक राजनीतिक पत्रकार के रूप में, मुझे लगा कि मुझे महिलाओं के मताधिकार के लिए संघर्ष करने वालों की कहानी पता है और फिर मुझे इस असाधारण महिला के बारे में पता चला और मैं उनसे प्रभावित हुई।''

 

आनंद ने कहा कि अंतिम सिख शासक की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्म पुत्री होने की वजह से सोफिया चाहतीं तो बेहद आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने एक कठिन रास्ता चुना। लेखिका ने कहा कि राजकुमारी सोफिया ने महिलाओं को मताधिकार देने के लिए संघर्ष किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News