इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 02:22 PM (IST)

जकार्ता: पूर्वी इंडोनेशिया के दूरदराज के हिस्से में बुधवार को 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।

 

भूकंप द्वीपसमूह में मकाऊ प्रांत के तौल शहर के दक्षिणपश्चिम में करीब 280 किमी की दूरी पर और समुद्र की 61 किमी की गहराई में आया। इंडोनेशिया में 2018 में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था और उसके बाद सुलावेरी द्वीप के पालू में सुनामी आई थी। तब 4,300 से अधिक लोग या तो मारे गए या लापता हो गए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News