रूसी हमले के दौरान युद्ध में यूक्रेन के 12,000 लोगों की हत्या की जांच कर रही पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 10:39 PM (IST)

बुचाः पुलिस ने रूसी हमले के दौरान यूक्रेन में 12,000 से अधिक नागरिकों की हत्याओं की आपराधिक जांच शुरू की है। वहीं कीव क्षेत्र में बुचा के पास अधिकारियों ने सोमवार को कई पीड़ितों के शव मिलने की सूचना दी जिनके हाथ पीठ के पीछे बंधे थे। 

कीव क्षेत्रीय पुलिस के प्रमुख एंड्री नेबीतोव ने कहा कि घुटनों पर गोलियों से पता लगता है कि उन लोगों को प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कहा कि पीठ के पीछे टेप से बंधे हाथ बताते हैं कि लोगों को लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया था और शत्रुओं ने उनसे जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। 

अधिकारियों के अनुसार मार्च के अंत में क्षेत्र से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद से 1,316 लोगों के शव अब तक मिले हैं। पत्रकारों ने सोमवार को जंगल में एक सामूहिक कब्र देखी। सामूहिक कब्र से सात नागरिकों के शव निकाले गए। दो शवों में हाथ पीछे बंधे हुए थे और घुटनों और सिर पर गोलियां मारी गई थीं। 

पुलिस प्रमुख इगोर क्लिमेंको ने सोमवार को इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी से कहा कि यूक्रेन के 12,000 से अधिक लोगों की मौत की आपराधिक जांच में सामूहिक कब्रों में पाए गए शव भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टैंकों और बख्तरबंद वाहनों की गोलाबारी के कारण बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई। उन्होंने यह नहीं बताया कि 12,000 लोगों में से कितने आम नागरिक और कितने सैनिक थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News