टोक्यो में PM मोदी का जोरदार स्वागत, लगे 'जय श्री राम' के नारे, क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 06:26 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जापान पहुंच गए हैं। इस दौरान भारतीय प्रवासियों ने टोक्यो में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। क्वाड बैठक में हिस्सा लेने के अलावा पीएम दो दिनों के दौरे पर ही हैं, जिसकी शुरुआत आज यानि सोमवार से हो रही है। क्वाड सुरक्षा संवाद में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे। 

टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय मूल के लोगों ने कहा, "हम जापान में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। उनकी ऊर्जा संक्रामक है। उन्होंने हमें हर जगह गौरवान्वित किया है।"

जापान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने जमकर 'जय श्री राम' के नारे लगाए। साथ ही इस दौरान पीएम मोदी को 'भारत मां का शेर' बताया गया। वीडियोज में देखा जा सकता है कि लोग हाथ में पोस्टर लेकर खड़े हैं, जिनमें लिखा है 'जो 370 को मिटाए हैं वो टोक्यो आए हैं।' पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। 

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई के दौरे के लिए यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जापान में लगभग 40 घंटे के अपने प्रवास के दौरान विश्व के तीन नेताओं के साथ बैठक सहित 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी टोक्यो में 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया तथा जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। वह 36 से अधिक जापानी सीईओ और सैकड़ों भारतीय प्रवासी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News