डोमिनिका की जेल में बंद मेहुल चोकसी की तस्वीरें आईं सामने, हाथों में दिख रहे चोटों के निशान
punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 05:37 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और भगोड़ा मेहुल चौकसी की डोमिनिका जेल से पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में मेहुल चोकसी को लोहे के गेट के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। लोहे का गेट कुछ वैसा ही दिख रहा है जैसे लॉक-अप रूम दिखता है। मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) की कस्टडी में है। सीआईडी ने उसे चार दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था।
First photo of fugitive diamantaire Mehul Choksi in police custody in Dominica
— ANI (@ANI) May 29, 2021
(photo - Antigua News Room) pic.twitter.com/7S2EDsWhL0
मेहुल चोकसी की कुछ और तस्वीर सामने आई है। एक तस्वीर में वो अपने हाथ को दरवाजे से बाहर निकालकर दिखाता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जेल में मारपीट की गई है। साक्ष्य के रूप में वो अपने हाथ पर लगे चोट के निशान को दिखा रहा है।
एंटीगुआ और बारबुडा पुलिस प्रमुख एटली रॉडने ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का पुलिस ने अपहरण किया था। उन्होंने कहा, हमारे पास कोई सूचना या संकेत नहीं है कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से जबरन हटाया गया था। बता दें कि 25 मई को चोकसी कथित तौर पर एंटीगुआ से लापता हो गया था, जिसके बाद उसे डोमिनिका से हिरासत में लिया गया।