दुनिया के लोगों ने देखा 'सुपर ब्लड मून' का खूबसूरत नजारा....देखिए शानदार तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 01:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनिया भर के कई देश में बुधवार को ‘सुपर ब्लड मून' का नजारा देखने को मिला, जो पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सामान्य से अधिक चमकीला होने का मिश्रण था। जब चांद आधा हुआ तो यह श्वेत-श्याम 'कुकी' की तरह नजर आया। लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पहले से ही उत्सुक थे। पूर्ण चंद्रगहण जहां लगभग 15 मिनट तक रहा, वहीं समूची खगोलीय घटना पांच घंटे तक चली।

PunjabKesari

न्यूजीलैंड में मौसम साफ था जिससे लोगों ने आकाश में हुई इस खगोलीय घटना का पूरा लुत्फ उठाया। ऑस्ट्रेलिया में भी मौसम साफ था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में बारिश और बादलों ने चंद्रग्रहण देखने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

PunjabKesari

जापान में भी बादल छाए रहने की वजह से लोग इस घटना को नहीं देख पाए। प्रशांत और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में यह घटना आधी रात से पहले दिखाई दी तो वहीं हवाई और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में यह सुबह के समय दिखाई दिया।

PunjabKesari

अमेरिका के पूर्वी तट क्षेत्र के लोगों को भी निराश होना पड़ा क्योंकि खगोलीय घटना के समय चंद्रमा अस्त और सूर्य का उदय हो रहा था। यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोग भी इस नजारे को नहीं देख पाए। वहीं भारत में भी लोग इस खूबसूरत नजारे को देखने से रह गए।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News