पेंटागन की नई रिपोर्ट में खुलासाः तेजी से जैविक हथियार बढ़ा रहा चीन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 04:33 PM (IST)

वॉशिंगटनः दुनिया पर राज करने का सपना देखने वाला चीन अपनी सेना का युद्ध स्तर पर आधुनिकीकरण कर रहा है। वह न सिर्फ परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है, बल्कि वह जैविक हथियार बनाने में भी जुटा हुआ है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा किया है  कि चीनी सेना रासायनिक और जैविक हथियार बनाने पर काम कर रही है। रिपोर्ट  में कहा गया है कि चीन संभावित दोहरे उपयोग वाले जैविक हथियार की गतिविधियों में लगा हुआ है।

 

पेंटागन ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है चीन इस समय जैविक हथियारों की गतिविधियों में लगा हुआ है जो कि जैविक हथियारों के सम्मेलन (BWC) और रासायनिक हथियारों के सम्मेलन (CWC) के लिए एक बड़ी चिंता का विषय  है।  सैन्य और सुरक्षा विकास नाम की पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीआरसी सैन्य चिकित्सा संस्थानों में किए गए अध्ययनों में दोहरे उपयोग वाले हथियारों के साथ शक्तिशाली जहरीले पदार्थों की अलग-अलग फैमिली की पहचान की गई है। इससे दो दिन पहले चीन के परमाणु हथियारों को लेकर पेंटागन ने एक बड़ा खुलासा किया था। 

 

अब एक बार फिर से पेंटागन ने चीन के जैविक हथियारों पर बड़ी बात कही है।  पेंटागन ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है चीन इस समय जैविक हथियारों की गतिविधियों में लगा हुआ है, जोकि जहरीले हथियारों (Toxins Weapons) के सम्मेलन (BWC) और रासायनिक हथियारों के सम्मेलन (CWC) के लिए एक बड़ी चिंता है। सैन्य और सुरक्षा विकास नाम की पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीआरसी सैन्य चिकित्सा संस्थानों में किए गए अध्ययनों में दोहरे उपयोग वाले हथियारों के साथ शक्तिशाली जहरीले पदार्थों की अलग-अलग फैमिली की पहचान की गई है।

 

पेंटागन की कुल 192 पेज की रिपोर्ट में कहा गया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार अमेरिका यह प्रमाणित नहीं कर सकता कि फार्मास्युटिकल शोध और संभावित दोहरे उपयोग वाले हथियारों और जहरीले पदार्थों से जुड़ी चिंताओं के कारण बीजिंग ने सीडब्ल्यूसी के अपने दायित्वों  पूरा किया होगा।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन तेजी से अपने जमीन, समुद्र और हवा से हवा में मार करने वाले परमाणु हथियारों के विस्तार करने में लगा हुआ है। और अपने परमाणु बलों के इस बड़े विस्तार का समर्थन करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपने परमाणु अस्त्रों के भंडार में तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है और साल 2030 तक उसके उस पास मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या कम से कम 1000 तक पहुंच सकती है। इसमें कहा गया है कि चीन अपनी भू, समुद्री और वायु आधारित परमाणु क्षमता प्रणाली की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है और अपनी परमाणु ताकत के विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। यह रिपोर्ट उस वक्त आई है जब ताइवान समेत कई मुद्दों को लेकर अमेरिका और चीन के संबंधों में तनाव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News