पाकिस्तान में 70 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं उत्पीड़न की शिकार

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 05:36 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति को  लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डेली टाइम्स में  प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 70 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं को हर रोज कार्यस्थलों पर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। फिलहाल उनकी इस दशा का कोई अंत नहीं दिखता है।  डेली टाइम्स में प्रकाशित गैर सरकारी संस्था व्हाइट रिबन पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार 2004 से 2016 के बीच 4,734 महिलाओं ने यौन हिंसा का सामना किया।

 


कार्यस्थल पर सुरक्षा की कमी और अनुचित कामकाजी परिस्थितियों के कारण कई महिलाओं ने काम करने के बारे में सोचना तक छोड़ दिया है। जबकि कई महिलाएं मजबूरी में चुप रहती हैं। वे रोजगार खोने के डर से शिकायत तक नहीं करती हैं। हाल ही में इटली में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत नदीम रियाज पर एक महिला अधिकारी को परेशान करने के मामले में जुर्माना लगाया गया। संघीय लोकपाल ने यह जुर्माना लगाया। पाकिस्तान में यह पहली घटना नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News