पाकिस्तानी मछुआरों ने इमरान खान सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 07:21 PM (IST)

पेशावर: बलूचिस्तान में  सैकड़ों मछुआरों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के सदस्यों ने ग्वादर मछुआरों की आजीविका की रक्षा के लिए चीनी ट्रॉलरों के मछली पकड़ने के लाइसेंस रद्द करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल पार्टी और बलूच छात्र संगठन ने इमरान खान सरकार के इस कदम के खिलाफ ग्वादर प्रेस क्लब के सामने विरोध रैली और धरना देने का आह्वान किया।

 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने  शहर की सड़कों पर मार्च किया और बाद में ग्वादर में चीनी ट्रॉलरों को लाइसेंस जारी करके मछली पकड़ने के अधिकार देने के इमरान सरकार के फैसले के खिलाफ धरना दिया। इस अवसर पर हाजी फिदा हुसैन दशती, फैज नागोरी, मंजूर कादिर बख्श, आबिद रहीम सोराबी, मुहम्मद नूर और ग्वादर के मछुआरों के नेता खुदा-ए-दादा वाजू ने  संबोधित किया।

 

वक्ताओं ने कहा कि ग्वादर के मछुआरों ने इस उम्मीद में ग्वादर बंदरगाह के निर्माण के लिए अपने मछली पकड़ने के स्थानों को खाली कर दिया था  कि बंदरगाह तैयार होने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा  लेकिन अब संघीय सरकार ने चीनी ट्रॉलरों को लाइसेंस जारी कर दिए जो उनकी आजीविका को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रांतीय मत्स्य मंत्री और संघीय सरकार के अधिकारी स्थानीय मछुआरों के रुख का समर्थन करने के बजाय चीनी मछुआरों के पक्ष में बयान दे रहे हैं।

 

बता दें कि बलूचिस्तान पर्याप्त प्राकृतिक संसाधनों के साथ पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन यह सबसे गरीब और सबसे कम आबादी वाला है। बलूच अक्सर विकास के कम होने का मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान ने जबरन अपहरण, यातना और उत्पीड़न के साथ इसका जवाब दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News