पाकिस्तान के सिंध में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 01:58 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान की पुलिस ने शनिवार को सिंध प्रांत के टांडो अल्लाहयार में महिला प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। प्रदर्शनकारी महिलाएं '15 पुलिस हेल्पलाइन' केंद्र पर शुक्रवार रात आगजनी के बाद अपने परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टंडो अल्लाहयार पुलिस ने शनिवार को महिला प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटा, जिसकी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान नेतृत्व ने आलोचना की।

 

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी महिलाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा किए जा रहे बल प्रयोग का संज्ञान लिया और हैदराबाद के डीआईजी पीर मोहम्मद शाह से जांच के लिए कहा। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी महिलाओं के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग का संज्ञान लिया और हैदराबाद के डीआईजी पीर मोहम्मद शाह को जांच का आदेश दिया। टांडो अल्लाहयार पुलिस ने आसिफ खानजादा के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं, जो कि भोलू खानजादा हत्याकांड के शिकायतकर्ता है।

 

टंडो अल्लाहयार के ए-सेक्शन पुलिस स्टेशन में कई अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। MQM-P कार्यकर्ता खलीलुर रहमान उर्फ ​​भोलू खानजादा को सेशन कोर्ट के गेट पर गोली मार दी गई थी। खानजादा के अंतिम संस्कार के बाद गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात पुलिस सेंटर में आग लगा दी। पुलिस केंद्र के अंदर मौजूद करीब 10 मोटरसाइकिल और एक निजी कार को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठिए उनकी मोटरबाइक और वॉकी-टॉकी सेट के चार्जिंग सहित कई चीजें लेकर चले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News