पाक‍िस्‍तान में चीन की ग्वादर पोर्ट कारीडोर परियोजना में बड़ा घोटाला

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 02:53 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में शुरू चीन  की सबसे अधिक महत्वकांशी  ग्वादर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। चीन की यह परियोजना CPEC यानि चीन-पाकिस्तान कोरिडोर प्रौजेक्ट का प्रमुख हिस्सा है। इस परियोजना के तहत चल रहे विकास कायों में पाकिस्‍तान की जांच एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने करोड़ों रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया है। ग्वादर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का हिस्सा है। 

 

इमरान खान ने  पाक की जनता को ग्वादर को दुबई जैसा बनाने का ख्वाव दिखा रखा है।  ग्वादर अरब सागर में रणनीतिक रूप से अहम स्थान पर है और पाकिस्तान चीन की मदद से यहां पर दुबई जैसा ड्यूटी फ्री जोन बनाना चाहता है। इस घोटाले के उजागर होने के बाद फिलहाल पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार NAB ने ग्वादर पोर्ट सिटी में समुद्र के खारे पानी से शुद्ध पेयजल बनाने की योजना में भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। 

 

प्रारंभिक जांच में सवा सौ करोड़ पाकिस्तानी रुपए (करीब 60 करोड़ भारतीय रुपए) का घोटाला मिला है। जांच के दौरान घोटाले की रकम बढ़ने की संभावना है। फ‍िलहाल NABमामले की तह में जा रही है।  NAB ने इस संबंध में बलूचिस्तान डिवैलपमेंट अथॉरिटी के तीन पूर्व चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पांच तहसीलदारों सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां पर जमीनों के आबंटन में भी भ्रष्टाचार किया गया है  जिसमें 844 एकड़ जमीन अवैध तरीके से प्राइवेट लोगों को आबंटित कर दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News