यूरोपीय संसद ने की पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 04:31 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बिना किसी रोकटोक के जारी आतंकवादी गतिविधियों पर यूरोपीय संसद के सदस्यों, रेज़्जर्ड़ कजारनेकी, फुल्वियो मार्टूसिसेलो और जियाना गार्सिया ने फ्रांसीसी सरकार और यूरोपीय को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने इस्लामी देश की आतंकवादी कार्रवाइयों पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

 यूरोपीय संघ से कहा है कि फ्रांस, यूरोप और दुनिया के देश निर्दोष लोगों की हत्याएं होते और उन्हें पीड़ित बनते और नहीं देख सकते। साथ ही आतंकवाद के साये में डरकर अपना जीवन नहीं गुजारना चाहते हैं, इसलिए पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। 

यह पत्र फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चाल्र्स मिशेल, यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर को संबोधित करते हुए लिखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस, यूरोप और दुनिया आतंकवादी खतरों के डर के साये मे जी रहे किसी भी अन्य निर्दोष पीड़ित की हत्या का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News