पाकिस्तान ने चीन से खरीदे 25 लड़ाकू विमान, जानें राफेल की तुलना में कैसा है यह फाइटर जेट

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 07:22 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने चीन से 25 बहुउद्देश्यीय जे-10सी लड़ाकू विमानों की एक पूरी स्क्वाड्रन खरीदी है। पाकिस्तान ने भारत द्वारा राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद किए जाने के जवाब में ये विमान खरीदे हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

शेख राशिद अहमद ने रावलपिंडी में मीडिया से कहा कि जे-10सी के 25 विमानों का एक पूरा स्क्वाड्रन अगले साल 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस समारोह में हिस्सा लेगा। जे-10सी को चीन के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। जे-10सी हर प्रकार के मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है। पाकिस्तान के पास हालांकि अमेरिका में बने एफ-16 श्रेणी के लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा मौजूद है।  

J-10C और राफेल में मुकाबला 
आपको बता दें कि J-10C को चीनी वायु सेना का एक सक्षम लड़ाकू विमान माना जाता है, लेकिन यह राफेल की अत्याधुनिक क्षमताओं की तुलना में कहीं भी नहीं नजर आता। एक्सपर्ट्स के कहने के बावजूद भी चीनी मीडिया इसे राफेल की क्षमता के बराबर का लड़ाकू विमान बताती है। खास बात ये है कि राफेल, J-10C की तुलना में शॉर्ट-रेंज मिसाइल के जरिए ज्यादा दूरी तक सटीक मार करने में सक्षम है। इसके अलावा राफेल में AESA रडार और मीटियर मिसाइल का कॉम्बिनेशन इसे और खतरनाक बनाता है। राफेल का इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट भी अपनी श्रेणी में सबसे सक्षम माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News