पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने मार गिराए 6 बलूच अलगाववादी

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 12:33 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कहा कि सुरक्षाबलों ने देश के अशांत दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारा और इस दौरान 6 बलूच आतंकवादी मारे गए। सेना ने एक बयान में कहा कि बलूचिस्तान के सिब्बी जिले के समीप नगाओ पर्वतीय क्षेत्र में छापा मारा गया।

 

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलायी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में छह आतंकवादी मारे गए। भीषण मुठभेड़ में एक जवान भी मारा गया और दो अन्य घायल हो गए। मृतक आतंकवादी हाल में सिब्बी और आसपास के इलाकों में हमलों में शामिल थे। सुरक्षाबलों ने ठिकाने से हथियार और गोला बारुद भी बरामद किए। बलूचिस्तान में अलगाववादी इस्लामाबाद से आजादी की मांग करते रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News