बलूचिस्तान में IED विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के कप्तान की मौत, 2 जवान घायल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 12:09 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान के गिचिक इलाके में रविवार को आतंकवादियों द्वारा लगाए गए IED  से वाहन टकराने के बाद हुए विस्फोट में पाकिस्तान सेना के एक कप्तान की मौत हो गई व दो सैनिक घायल हो गए। बलूचिस्तान में तीन दिनों के भीतर यह दूसरा हमला हुआ है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने रविवार को कहा कि घायल सैनिकों को खुजदे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हमला उस समय हुआ जब सेना का वाहन आतंकियों द्वारा बिछाए गए IED से टकरा गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।

 

गौरतलब है कि बलूचिस्तान में हिंसा में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में  इस क्षेत्र में पाकिस्तान सुरक्षा बलों और बलूच विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज हो गई है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक संसाधन संपन्न लेकिन सबसे कम विकसित प्रांत है, जहां पिछले कई दशकों से आजादी के लिए आंदोलन चल रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में ग्वादर में एक आत्मघाती हमलावर ने चीनी नागरिकों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर खुद को उड़ा लिया था, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी।

 

एक चीनी नागरिक सहित चार अन्य घायल हो गए थे।  बलूचिस्तान में आतंकी हमलों में तेजी से पाकिस्तान के साथ चीन की चिंता भी बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि चीन के अरबों डॉलर की परियोजना चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) यहां से होकर गुजरता है। पाकिस्तान इसे सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहा है, जिसको लेकर चीन परेशान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News