पाकिस्तान में मैट्रो कर्मियों ने चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 11:28 AM (IST)

 

पेशावरः पाकिस्तान  के सिध प्रांत में असमान वेतन को लेकर पाकिस्तानी मैट्रों कर्मियों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी मजदूरो का आरोप है कि उनक मुकाबले चीनी सहयोगियों को अधिक वेतन दिया जा रहा है। सिंध प्रांत के कराची शहर में इन कर्मियों  ने बताया कि ऑरेंज लाइन मेट्रो ट्रेन (OLMT) परियोजना के लिए पंजाब मास ट्रांजिट अथॉरिटी द्वारा भर्ती किए गए चीनी कर्मचारियों को अपने पाकिस्तानी कर्मचारियों की तुलना में भारी वेतन मिल रहा है।

 

वेतन में भारी असमानता पाकिस्तानी कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें चीन से अलग ग्रेड प्रणाली भी दी जाती है। इसके अलावा चीनी कर्मचारियों को युआन में भुगतान किया जा रहा है जबकि स्थानीय लोगों को पाकिस्तानी रुपए में वेतन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे वेतन की खाई और भी बढ़ जाती है।

 

प्रदर्शनकारियों ने शिकायत की कि चीनी लोगों को ऊंचे पदों पर भर्ती किया जा रहा है लेकिन पाकिस्तानियों के साथ अन्याय हो रहा है। पाकिस्तानी कर्मचारियों ने अपने चीनी समकक्षों के वेतन के अनुसार सरकार से वेतन वृद्धि की मांग की है। ये कर्मचारी सीपीईसी के तहत काम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News