पाकिस्तान में सिख व्यापारी ने बांटा ‘रमजान फूड पैकेज'', 3 मस्जिदों के लिए सीमेंट भी किया दान

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 12:28 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय सिख व्यापारी ने मुस्लिम बहुल देश में धार्मिक समरसता बढ़ाने के लिए स्थानीय निवासियों के बीच ‘रमजान पैकेज' वितरत किया। मीडिया में शनिवार को आई एक खबर में यह बताया गया है।

 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, अशांत प्रांत की तिराह घाटी के निवासी परलट सिंह ने शुक्रवार को ‘रमजान पैकेज' के तहत 200 किलोग्राम खजूर और चीनी के सैकड़ों पैकेट बांटे।

 

स्थानीय बाशिंदों के मुताबिक सिंह ने तीन मस्जिदों के निर्माण के लिए 100 बोरी सीमेंट भी दान की। सिंह का शुक्रिया अदा करते हुए स्थानीय व्यापारी संघ के प्रमुख हाजी शेर मुहम्मद अफरीदी ने कहा, ‘‘सिख समुदाय हमारे समाज का एक अभिन्न हिस्सा है। ''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News