नवाज पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, लंदन पहुंचा पाक कोर्ट का अरेस्ट वारंट

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 05:17 PM (IST)

इस्लामाबाद: भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर फिर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। पाक की इमरान खान सरकार ने लंदन स्थित अपने उच्चायोग के माध्यम से  नवाज शरीफ को गिरफ्तारी का वारंट भेजा है। नवाज शरीफ लाहौर हाईकोर्ट से इलाज के नाम पर 4 सप्ताह तक विदेश में रहने की अनुमति मिलने के बाद नवंबर 2019 से ही लंदन में हैं।

 
शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में दिसंबर 2018 में दोषी पाए जाने पर सात साल की जेल की सजा हुई थी। उन्हें दोनों मामलों में जमानत मिल गई थी और लंदन जाने की अनुमति भी दे दी गई थी। शरीफ के वकील के मुताबिक उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह नहीं आ पाए। उनकी बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर को एवेनफील्ड संपत्ति के मामले में छह जुलाई 2018 को दोषी पाया गया था।

 
लंदन स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन को नवाज शरीफ की गिरफ्तारी का वारंट प्राप्त हुआ है। यह दस्तावेज गुरुवार को मिल गए थे लेकिन उच्चायोग ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी थी। हाईकमीशन के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में सभी कानूनी औपचारिकताओं और प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। ब्रिटेन जाने की अनुमति मिलने से पहले शरीफ लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News