पाकिस्तान में कोरोना की 5वीं लहर का खतरा, सरकार ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 04:23 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए  पाकिस्तान में पांचवी लहर का खतरा जताया जा रहा है। इस बीच नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) ने यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। देश में कोरोना के खतरे को फैलने से रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं।  नेशनल कमांड एंड आपरेशन सेंटर (NCOC) के निर्देशों के तहत पाकिस्तान में  नई एडवाइजरी 5 जनवरी से  लागू होगी। 

 

एडवाइजरी के तहत सीएए ने लोगों के लिए उड़ान से 48 घंटे पहले पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया है। जियो न्यूज ने बताया कि 15 साल या उससे अधिक उम्र के यात्रियों को पाकिस्तान आने पर अपने कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। सीएए ने कहा कि बी  श्रेणी के देशों से प्रतिबंध हटाने को लेकर एक और बदलाव किया जा रहा है।

 

जियो न्यूज ने बताया कि CAA की ओर से जारी नई एडवाइजरी में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन लेना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान आने वाले 15 साल से अधिक उम्र के यात्रियों को वैक्सीनेशन का प्रमाण साथ लाना भी अनिवार्य किया गया है। 6 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को पाकिस्तान की यात्रा शुरू करने से 48 घंटे पहले पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना भी आवश्यक है।
 

यूरोप से सीधे पाकिस्तान आने वाली उड़ानों के यात्रियों को रैपिड एटीजन टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। केएसए, यूएई और कतर से 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ आने वाली उड़ानों के यात्रियों को रैपिड एटीजन टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कुछ गिनी चुनी उड़ानों से यात्रा करने पर भी रैपिड एटीजन टेस्ट करवाना जरूरी किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News