इस देश ने पानी बचाने के लिए दी अनोखी सलाह, नहाते समय करें पेशाब

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 11:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनियाभर में बढ़ रहे जल संकट को देखते हुए एक देश ने पानी बचाने की बहुत ही अनोखी तरकीब निकाली है। पानी बचाने के लिए नॉर्वे ने अपने लोगों को सलाह दी है कि वह शॉवर लेने के दौरान पेशाब करें, इससे फ्लश के दौरान खराब होने वाला पानी बचेगा। ओस्लो (नोर्वे की राजधानी) काउंसिल के अधिकारियों ने यह बात कही है।

 

ओस्लो के वाटर और सीवर एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि नॉर्वे, डेनमार्क से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि हमें पानी बर्बाद होने से रोकना चाहिए और नहाने के दौरान पेशाब करना चाहिए। यह एक अच्छा तरीका है। इसके साथ-साथ नहाने के दौरान ही दांत साफ करने की भी सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि हमें शॉवर लेने के दौरान ही अपने दांत साफ करने चाहिए।

 

अधिकारी के मुताबिक यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है क्योंकि यहां का नगर निगम पानी साफ करने के लिए काफी बिजली खर्च करता है। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि जब गार्डन में पानी देना हो तभी डिशवॉशर और वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करें।  नॉर्वे की इस सलाह को लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। कुछ लोगोंने इशे सही बताया और कुछ इसे मजाक बतारहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News