रूस के साथ युद्ध से बचने का एक मौका बाकी: यूक्रेन के रक्षा मंत्री रेज़निकोव

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 09:49 PM (IST)

कीवः यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने सोमवार को कहा कि उनके देश के पास रूस के साथ विस्तृत संघर्ष से बचने का एक मौका बाकी है। यह जानकारी यूक्रेन की सरकारी यूक्रीनफॉर्म समाचार एजेंसी ने दी। रेजनिकोव ने पत्रकारों से कहा,'मुझे यकीन है कि आज बड़े पैमाने पर अनसुलझे युद्ध के राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की युक्ति मौजूद है।'

उन्होंने कहा कि कुछ संकेत मिले हैं, जिससे पता चलता है कि रूस निकट भविष्य में आक्रमण नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर से यूक्रेन और कुछ पश्चिमी देश रूस पर 'आक्रमण' के संभावित इरादे से यूक्रेनी सीमा के पास भारी सैनिकों को इकट्ठा करने का आरोप लगाते रहे हैं। 

रूस ने हालांकि इन आरोपों से बार-बार इनकार किया है। उसका कहना है कि वह अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए अपनी सीमाओं के भीतर सैनिकों की तैनाती कर रहा है क्योंकि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन की गतिविधियां रूस की सीमा सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News