Report: रूसी राष्ट्रपति गंभीर बीमारी से पीड़ित, करीबी का दावा- " यूक्रेन में तबाही मचा रहे पुतिन कम वक्त के मेहमान" !

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 12:15 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन जंग के लिए दुनिया भर में आलोचनाओं से घिरे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन बेहद गंभीर  बीमारी से जूझ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति के एक करीबी अमीर कारोबारी के मुताबिक पुतिन को ब्लड कैंसर है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि उनका कैंसर किस स्टेज और किस टाइप का है।

PunjabKesari

यह दावा एक ऑडियो टेप के हवाले से किया गया है। इसमें कहा गया है कि पुतिन बस कुछ देर के मेहमान हैं। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के गंभीर तौर पर बीमार होने की खबरें सामने आई हैं। इसके पहले कहा गया था कि उनको पार्किंसन जैसी कोई बीमारी है। रूसी सरकार ने अब तक इन तमाम दावों को अफवाह करार दिया है। बिजनेस मैगजीन ‘न्यूज लाइन’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मैगजीन ने पुतिन के करीबी एक रूसी अरबपति और एक पश्चिमी कारोबारी की बातचीत रिकॉर्ड की है।

 

रूसी कारोबारी कहता है कि पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने अपनी जिद के चलते रूस, यूक्रेन और कई दूसरे देशों की इकोनॉमी तबाह कर दी है। सच तो यह है कि पुतिन की वजह से दुनिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल के सर्जन येवगेनी सेलिवानोव काला सागर तट पर स्थित पुतिन के महल में उनसे मिलने के लिए 35 बार जा चुके हैं। सेलिवानोव थायरॉयड कैंसर के विशेषज्ञ हैं।

PunjabKesari
इस टेप में रूसी अरबपति दावा करता है कि जंग में 15 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। उसके मुताबिक, पुतिन बीमारी से जंग नहीं जीत पाएंगे और अगर जीत भी गए तो शायद उन्हें किसी तख्तापलट का शिकार होना पड़े। इस टेप में रूसी कारोबारी की आवाज की पहचान का दावा तो किया गया है, लेकिन उसका नाम बताने से परहेज किया गया है। टेप में 11 मिनट की बातचीत है।

 

कुछ वक्त पहले यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने भी पुतिन की बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। तब भी कहा गया था कि उन्हें कैंसर है।पिछले दिनों पुतिन के दो वीडियो वायरल हुए। पहला वीडियो बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से हाथ मिलाने के दौरान का है। वीडियो में लुकाशेंको का इंतजार कर रहे पुतिन का हाथ तेजी से कांप रहा है। कंपकंपी रोकने के लिए वो अपना हाथ सीने से लगाते हैं और लुकाशेंको की तरफ जाते हुए लड़खड़ा जाते हैं।

PunjabKesari

इससे पहले 12 मिनट के एक वीडियो में पुतिन रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान टेबल का एक कोना लगातार पकड़ कर बैठे दिख रहे थे। इस दौरान उनके दाहिने हाथ का अंगूठा और पांव हिल रहा था। वह बहुत ही ढीली सी मुद्रा में बैठे थे। पुतिन का चेहरा सूजा हुआ दिख रहा था। बोलते वक्त उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News