36 की टीचर ने 11 साल के छात्र के बच्चे को दिया जन्म, बना सबसे कम उम्र का पिता

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 02:21 PM (IST)

 

लंदनः पिछले दिनों एक अनोखी खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं कि रूस में 10 साल का लड़का पिता बनने वाला है। इस लड़के से गर्भवती लड़की की उम्र 13 साल है। हालांकि इस बात की पुष्टि डॉक्टर कई टेस्ट के बाद भी नहीं कर सके कि होने वाले बच्चे का पिता 10 साल का लड़का ही है। लेकिन दुनियाभर में ये बहस जरूर छिड़ गई कि किस उम्र में कोई लड़का और लड़की पिता और मां बन सकते हैं।  इससे पहले न्यूजीलैंड में एक ऐसा ही मामला अदालत तक पहुंचा जिसमें बच्चे की उम्र 11 साल थी। इस बच्चे को दुनिया में अब तक का सबसे युवा पिता कहा जाता है।

 

ये मामला आकलैंड में वर्ष 2013 में सुर्खियों में आया था। न्यूजीलैंड की साइट स्टफ सीओ एनजेड ने इस बारे में रिपोर्ट छापी थी जिसमें बच्चे का नाम गोपनीय रखा गया। लेकिन कोर्ट में जो रिकॉर्ड पेश हुए उससे पता लगा कि ये घटना सच्ची है औऱ 11 साल के बच्चे की मां बनने वाली महिला की उम्र 36 साल थी। वो एक प्राइमरी स्कूल में टीचर थी। ये मामला इसलिए कोर्ट में पहुंचा,क्योंकि प्राइमरी के छात्र ने अपने प्रिंसीपल से इसकी शिकायत कर दी थी। टीचर को सजा हुई और तब ये माना गया कि ये 11 साल का बच्चा दुनिया का सबसे युवा पिता है। न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड कहते हैं कि वर्ष 2008 में उनके यहां 15 साल से कम उम्र के 11 पिता थे जबकि 2007 में ये आंकड़ा 15 का था।

 

मेक्सिको में 10 साल का बच्चा बन चुका पिता
12 नवंबर 2015 में मेक्सिको से भी 10 साल की उम्र में एक बच्चे के पिता बनने की खबर आई थी। टेलेमुंडो. कॉम न्यूज साइट ने रिपोर्ट दी कि मेक्सिको के जिस इलाके में ये घटना हुई है वो वहां का सबसे पिछड़ा और गरीब इलाका है। वहां पेरेंट्स ने अपने 10 साल के बेटे को मवेशियों के बदले बेच दिया था।इसके बाद उस लड़के को 16 साल की एक लड़की के साथ रखा गया। कुछ महीनों बाद वो पिता बन गया।उसे दुनिया का सबसे युवा पिता बताया गया लेकिन उसकी उम्र को लेकर पुष्टि नहीं हो पाई।

चीन में 10 साल की लड़की बनी थी मां
रूस की समाचार साइट प्रावदा ने जब 2010 में ये खबर दी कि चीन में 10 साल की उम्र में एक लड़की ने तंदुरुस्त बेबी को जन्म दिया है तो तहलका ही मच गया था। हालांकि चीन ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया और दो साल बाद ये खबर साइट से हटा ली गई।

 

भारत में 12 साल का लड़का बन चुका पिता
27 मार्च 2007 में खलीज़ टाइम्स ने एक खबर प्रकाशित की थी जो भारत के बारे में थी। केरल के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में एक 16 साल की लड़की को बेटा पैदा हुआ। इसका पिता 12 साल का एक लड़का था जिसे भारत का सबसे युवा पिता बताया गया। ये बात डीएनए टेस्ट से साबित भी हुई। बाद में लड़के पर सेक्स आफेंस के प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन्स के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. डीके जब्बार ने कहा-कभी कभी बच्चों में परिपक्वता समय से कहीं पहले आ जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News