सनकी किंग का अजीबोगरीब दावाः उत्तर कोरिया में ''एलियंस'' ने फैलाया करोना, गुब्बारे में भरकर फेंका वायरस

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 11:33 AM (IST)

प्योंगयांग: पूरी दुनिया में कहर मचाने के बाद कोरोना वायरस  महामारी ने दो साल बाद उत्तर कोरिया में  दस्तक। उत्तर कोरिया से सूचनाएं ज्यादा बाहर नहीं आ पाती हैं। लेकिन जो कुछ सूचनाएं मिली हैं उसके मुताबिक इस वायरस ने बड़ी तबाही मचाई है। इसी बीच उत्तर कोरिया के सनकी किंग किम जोंग ने महामारी फैलने को लेकर अजीबोगरीब  दावा किया है। किम जोंग ने इस वायरस के लिए एलियन को जिम्मेदार ठहराया  और कहा कि  वायरस को उनके देश में  गुब्बारे मे भर कर फैंका गया ।  

PunjabKesari

सनकी किंग  किम जोंग उन ने दावा किया है कि एक एलियन  द्वारा भेजी गई चीज छूने के बाद से यह वायरस देश भर में फैला है। ये एलियन चीजें उत्तर कोरिया की सीमा के पास गिरी थीं। इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अपने नागरिकों को उन चीजों को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया है जो दक्षिण कोरिया की ओर से उड़ा कर भेजी जा रही हैं। बता दें कि दक्षिण कोरिया के लोग उत्तर कोरिया में गुब्बारे उड़ाते हैं, जिनमें वह मानवीय सहायता की चीजें बांधते हैं। 

PunjabKesari

इसके बाद सरकारी मीडिया ने कहा कि तभी से कोरोना वायरस तेजी से फैला है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद से ही सीमा पर दिखने वाली किसी भी एलियन चीज या गुब्बारे से सतर्कता के साथ निपटने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी अज्ञात चीज अगर दिखती है तो उसे लेकर सूचना देने को कहा गया है। हालांकि उत्तर कोरिया ने सिर्फ एलियन चीज शब्द का इस्तेमाल किया है। उसने किसी भी तरह से दक्षिण कोरिया को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

PunjabKesari

वहीं उत्तर कोरिया के दावे को लेकर दक्षिण कोरिया ने जवाब दिया है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि ये संभव ही नहीं है कि कोरोना वायरस इस तरह से सीमा पार पहुंचे। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया के मुताबिक जांच में पाया गया है कि दो लोग इस वायरस के कारण शुरुआत में संक्रमित पाए गए थे। इसमें एक 18 वर्ष का सैनिक और एक पांच साल का बच्चा शामिल था। ये दोनों उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की सीमा पर पड़ी एक अज्ञात चीज छूने के बाद संक्रमित हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News