चीन में मीडिया समूहों पर कसा शिकंजा, जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद बढ़ा नियंत्रण

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 01:49 PM (IST)

बीजिंगः चीन में  मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार कोई भी मीडिया समूह स्वतंत्र नहीं है।सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने मीडिया समूहों पर शिकंजा कसा हुआ है ऐसे में उनके पास पार्टी के हितों के अनुरूप चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। रिपोर्ट में   बीबीसी पर प्रतिबंध के कदम पर चीन में निक्केई के ब्यूरो चीफ तेत्सुशी ताकाहाशी ने कहा कि 2012 में शी चिनफिंग के सत्ता संभालने के बाद से मीडिया पर नियंत्रण बढ़ा है। अखबारों, चैनलों और रेडियो स्टेशनों के पास कोई विकल्प नहीं है।

 
बता दें कि चीन के नेशनल रेडियो एंड टेलीविजन एडमिनिस्ट्रेशन ने BBC  व‌र्ल्ड न्यूज की ब्रॉडकास्टिंग को प्रतिबंधित कर दिया है। यूनाइटेड स्टेट्स एंड यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की चीनी कार्रवाई की निंदा की है। ईयू ने कहा कि चीन को बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ पर अपने प्रतिबंध को बदल देना चाहिए क्योंकि इससे चीनी संविधान और मानव अधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

 

हालांकि उसका कहना है कि BBC ने शिनजियांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन की झूठी रिपोर्ट चलाई है। कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कोरोना वायरस से निपटने के मामले में चीन के कदमों को लेकर बीबीसी पर गलत रिपोर्टिग का आरोप लगाया है। एक हफ्ता पहले ही ब्रिटिश मीडिया रेगुलेटर ऑफकॉम ने चीन के सरकारी अंग्रेजी चैनल सीजीटीएन (चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क) का लाइसेंस रद कर दिया था  जिसके बाद चीन ने जवाबी कदम उठाने की धमकी दी थी।

 

चीन ने कोरोना महामारी और अल्पसंख्यक उइगरों के उत्पीड़न को लेकर BBC द्वारा की गई रिपोर्टिग की आलोचना की और ब्रिटिश प्रसारणकर्ता के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। वही चीन के इस कदम पर BBC ने कहा कि उसे चीन सरकार द्वारा उठाए गए कदम से निराशा हुई है। बता दें कि BBC को कभी भी मुख्य भूमि चीन या चीनी घरों में प्रसारित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। बीबीसी व‌र्ल्ड न्यूज केवल अंतरराष्ट्रीय होटलों और राजनयिक दफ्तरों में ही उपलब्ध था। 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News