दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ''डेल्टा'', कई देशों में लगा लॉकडाउन

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 05:43 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ‘डेल्टा’ अब दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन समेत डेल्टा वेरिएंट को देखते हुए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल, कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट भारत में पाया गया था, जिसने देश में बड़ी तबाही मचाई थी। डेल्टा वेरिएंट कोरोना संक्रमण के पहले स्वरूप से ज्यादा खतरनाक है और यह कोविड वैक्सीन के असर को कम कर देता है।

ब्रिटेन सरकार कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामलों में लगातार वृद्धि के बीच 21 जून के बाद सभी लॉकडाउन पाबंदियां चार सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। शनिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

ब्रिटेन में फरवरी के अंत के बाद से बीते 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे अधिक 8,125 मामले सामने आए हैं और जन स्वास्थ्य इंग्लैंड (पीएचई) को पता चला है कि सबसे पहले भारत में पहचाने गए डेल्टा स्वरूप (बी1.617.2) के मामले एक सप्ताह में लगभग 30 हजार से बढ़कर 42,323 तक पहुंच गए हैं।

जिम्बाब्वे सरकार ने शनिवार को कोविड-19 के डेल्टा संस्करण का पता लगाने के बाद हुरुंगवे और करिबा जिलों के लिए दो सप्ताह के स्थानीय लॉकडाउन लगा दिया है। सरकार ने कहा कि पिछले तीन दिनों में 40 से अधिक मामले दर्ज किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News